फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन की बात करने वालों के बहकावे में न आएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। विधायक कैलाश गहतोड़ी के खिलाफ तल्लादेश महापंचायत द्वारा आंदोलन के मुद्दे को लेकर हरकत में आए भाजपा जिलाध्यक्ष राम दत्त जोशी ने तल्लादेश क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें तल्लादेश क्षेत्र में विधायक गहतोड़ी द्वारा कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही विधायक का हर कदम पर साथ देने का संकल्प लिया।
बैठक में कहा गया कि विधायक द्वारा नौ माह के कार्यकाल में तल्लादेश के लिए किए जा रहे विकास कार्य संतोषजनक हैं। इतना ही नहीं विधायक ने दुर्गम गांवों का पैदल भ्रमण कर लोगों का दुख-दर्द भी देखा है। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को हिदायत दी कि आंदोलन की बात करने वालों के बहकावे में न आकर पार्टी को मजबूत बनाने एवं जनसमस्याओं के निराकरण में जनता का सहभागी बनें। बैठक में जिला महामंत्री दीपक रजवार, उपाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, मुकेश कलखुड़िया, टनकपुर नगर अध्यक्ष मुकेश भट्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश हैसियत, उमेश जोशी, बची सिंह, लक्ष्मी दत्त आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



तल्लादेश महापंचायत अध्यक्ष बोले, नहीं होगा आंदोलन
तल्लादेश महापंचायत के अध्यक्ष दलीप सिंह महर ने कहा कि मैने भी महापंचायत के नाम पर विधायक के खिलाफ आंदोलन की बात सुनी है, लेकिन महापंचायत द्वारा ऐसे किसी आंदोलन की घोषणा नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि आंदोलन की बात करने वाले स्वार्थी तत्वों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें