चंपावत। जिले में 13 नवंबर को होने वाली राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (नैश) परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले भर के 151 परीक्षा केंद्रों में होने वाली परीक्षा को लेकर बृहस्पतिवार को शिक्षा सभागार में बैठक आयोजित की गई।
इसमें कोषागार के डबल लॉक से प्रश्नपत्र निकलकर केंद्र व्यवस्थापकों और परीक्षा प्रभारियों को सौंपे गए। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित ने परीक्षा से जुड़े सभी पर्यवेक्षकों एवं समंवयकों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी दशा में परीक्षा की गोपनीयता भंग नहीं की जाएगी। इस मौके पर सभी केंद्रों के व्यवस्थापक मौजूद रहे।