टनकपुर (चंपावत)। कृष्ण कृपा मिशन कथा आयोजन समिति के तत्वावधान में 23 अक्टूबर से उत्सव गार्डन में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शुरू होगा। समिति के दिनेश चंद्र भट्ट, जगदीश पांडेय, गोविंद जोशी व व्यापार मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि प्रेममूर्ति पूज्यसंत स्वामी लक्ष्मण दास जी महाराज द्वारा हर दिन दोपहर ढाई बजे से सायं साढ़े छह बजे तक कथावाचन किया जाएगा। कथा के शुभारंभ मौके पर सोमवार को प्रात: आठ बजे विष्णुपुरी कालौनी स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण से कथा स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। प्रतिदिन सुबह सात से नौ बजे तक पूजन व यज्ञ होगा। कथा के दौरान गरीब, मेधावी बच्चों को सहयोग राशि और असहायों को कंबल वितरण के साथ ही लड्डू गोपाल सजाओ प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। कथा के आयोजन में रोहिताश अग्रवाल, शिवराज सिंह कठायत, जयकिशन बत्रा, सुरेंद्र शारदा, जैश्याम अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, दिनेश जोशी, दीपक छतवाल, प्रकाश चंद्र मुुरारी, इंद्रस्वरूप गुप्ता नरेंद्र सिंह नेगी, उर्मिला चंद, धर्मेंद्र चंद, डॉ. प्रकाश ओली, नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, सुधा शारदा, शैफाली अग्रवाल आदि द्वारा सहयोग दिया जा रहा है।