चंपावत। कैबिनेट के फैसले के अनुरूप चंपावत जिले में भी शराब की दुकानें सुबह दस बजे से रात्रि दस बजे तक खुलने लगी हैं। इससे पूर्व तक शराब विरोधी आंदोलन और कोर्ट के निर्देशों के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह 12 बजे से सायं छह बजे तक ही शराब की दुकानों का संचालन हो रहा था। लेकिन अब शासन की ओर से जारी नए दिशा निर्देशों के मुताबिक दुकानों को फिर से पुराने समय के अनुसार खोला और बंद किया जा रहा है।