बनबसा (चंपावत)। सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में आयोजित मातृ सम्मेलन में बच्चों के सर्वांगीण विकास में माता की भूमिका पर चर्चा की गई। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि जीजीआईसी की प्रधानाचार्य रंजना चंद ने किया। उन्होंने बच्चों को शिक्षित करने के साथ ही संस्कारवान बनाने पर जोर दिया।
आचार्य भुवन चंद्र पंत के संचालन में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने बच्चों को योग्य और कर्मठ नागरिक बनाने पर जोर दिया। विशिष्ठ अतिथि शिशु मंदिर के संकुल प्रमुख गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि शिशु मंदिर स्कूलों में शिक्षा के अलावा बच्चों को भारतीय संस्कृति से रूबरू कराने के साथ ही संस्कारवान बनाया जा रहा है। स्कूल प्रबंधक कैलाश थपलियाल ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में माताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। आचार्य भूपाल ने शिशु मंदिर स्कूल की अवधारण के बारे में बताया। इस मौके पर अभिभावक माता मीना पांडेय, ज्योति बसेड़ा, राजदा ने भी विचार रखे। प्रधानाचार्य कुंडल सिह कार्की ने भी विचार रखे।