फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 सितंबर से शुरू होगा लड़ीधुरा महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट में होने वाले छह दिवसीय लड़ीधुरा महोत्सव की तैयारियां जोरशोर से चल रही है। महोत्सव के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर संयोजक मंडल का गठन किया गया। महोत्सव 30 सितंबर से पांच अक्तूबर तक चलेगा।
महोत्सव समिति के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी की अध्यक्षता और जगदीश अधिकारी के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने महोत्सव को भव्य रूप देेने पर चर्चा हुई। महोत्सव के दौरान होने वाली शैक्षिक प्रतियोगिताओं में लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी के जीवन मूल्यों पर आधारित होंगी। महोत्सव में संस्कृति निदेशालय देहरादून, सूचना एवं जन संपर्क विभाग, गीत एवं नाट्य प्रभाग लखनऊ के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नॉर्थजोन कलचाल सेंटर पटियाला से राजस्थान, हिमांचल प्रदेश और पंजाब से भी सांस्कृतिक टीमें आ रही हैं। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ पहली अक्तूबर को वित्त मंत्री प्रकाश पंत और दो अक्तूबर को केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा करेंगे। महोत्सव के दौरान उत्कृष्ट छात्र और शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। महोत्सव में कुमाऊं स्तरीय शारीरिक सौष्ठव प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रकाश अधिकारी, प्रदीप ढेक, नवीन चंद्र जोशी, रमेश चंद्र जोशी, देवेंद्र अधिकारी, लोकमान अधिकारी, मुकेश वर्मा, मदन मोहन जोशी, दुर्गेश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें