फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सड़कों की पहुंच से कम हो गए पैदल दूरी के 21 मतदान

Sun, 17 Mar 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत कलक्ट्रेट सभागार में जानकारी देते डीएम और एसपी। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले की चंपावत और लोहाघाट विधानसभा में दूरस्थ 17 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां दो दिन पहले जिला मुख्यालय से रवाना होंगी जबकि पिछली बार दूरस्थ मतदान केंद्रों की संख्या 38 थी। जिले में खिरद्वारी और थापलाघोट बूथ सबसे अलग-थलग हैं। खिरद्वारी वनराजियों का बूथ है तो थापलागूठ बूथ की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि वहां पिथौरागढ़ जिले से होते हुए मतदान पार्टियों को पहुंचना पड़ता है जबकि यह क्षेत्र अल्मोड़ा जिले से लगा हुआ है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम नवनीत पांडे ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि जिले में सड़क बनने के बाद इस बार दूरस्थ मतदान केंद्रों की संख्या आधी से भी कम रह गई है। पिछले लोकसभा चुनाव में 38 दूरस्थ मतदान केंद्र थे और इस बार 17 ही हैं।
उन्होंने कहा कि आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा। जिले में 344 मतदान केंद्र हैं। विधानसभा लोहाघाट में 185 और विधानसभा चंपावत में 159 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी बूथों पर प्रकाश, विद्युत शौचालय, रैंप आदि मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करा ली गई हैं। मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण कराए जाने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन

एसपी अजय गणपति ने कहा कि कानून व्यवस्था चाकचौबंद है। साथ ही जिले के हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध गुंडा, गैगेस्टर की कार्रवाई की गई है। मतदान के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस मौजूद रहेगी। किसी तरह से असामाजिक तत्वों को चुनावी प्रक्रिया के आसपास फटकने नहींं दिया जाएगा।
चंपावत जिले में वोटरों की स्थिति
जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल 2,06,577 मतदाता है। इनमें 1,07,889 पुरुष मतदाता, 98,688 महिला मतदाता, 2371 दिव्यांग मतदाता, 4152 मतदाता 18-19 आयु वर्ग का है जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 85 आयु वर्ग के 1333 और 3116 सर्विस मतदाता हैं।
छह फ्लाइंग सर्विलांस टीमें रहेंगी मुस्तैद

चंपावत। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के सफल संपादन के लिए जिले में छह फ्लाइंग सर्विलांस टीम तैनात रहेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे ने बताया कि 10 स्टेटिक सर्विलांस टीम, चार वीडियो सर्विलांस और दो वीडियो अवलोकन टीम बनाई गई हैं जो चुनाव प्रचार के दौरान निगरानी करेंगी।

उन्होंने बताया कि दोनों विधानसभा में आठ पुलिस चेक प्वाइंट बनाए गए हैं। एक आबकारी चेक पोस्ट बनाया गया है। शांतिपूर्ण स्वतंत्र ढंग से संपन्न के लिए 13 जोनल मजिस्ट्रेट और 80 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि आचार संहिता लगने के बाद अभी तक 207 स्थानों से प्रचार सामग्री हटाई जा चुकी है। अगले 24 घंटे में सार्वजनिक स्थानों और अगले 72 घंटे में निजी परिसंपत्तियों से प्रचार सामग्री प्रचार होर्डिंग, पोस्टर और बैनर हटाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें