फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने निगम प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। वेतन भुगतान और ई-टिकटिंग सर्वर की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग को लेकर उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने बुधवार को कार्यशाला परिसर में प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। बुधवार की सुबह निगम का ई-टिकटिंग सिस्टम ठप हुआ तो कर्मचारी यूनियन से जुड़े चालक-परिचालक और अन्य कर्मचारी आक्रोशित हो उठे। कर्मचारी नेता शेर सिंह बिष्ट की अगुवाई में उन्होंने कार्यशाला परिसर में निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके समक्ष परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। दुकानदारों ने भी राशन देना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि ई-टिकटिंग सर्वर जल्द दुरुस्त करने की भी मांग उठाई। वहां शंकर भट्ट, जगदीश प्रसाद, वसीम अहमद, जगदीश मिश्रा, इमरान अहमद, डूंगर सिंह, किशन लाल, प्रवीण जोशी, भूपेश, अमित चंद, सुरेश राणा, अनुराग सिंह, हरीश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें