फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)।ेेेेेेेेेेेे श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की ओर से आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वीरांगनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह निर्णय रामलीला कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
विज्ञापन

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता और महामंत्री मुकेश साह के संचालन में आयोजित बैठक में बताया गया कि पहली बार रामलीला कमेटी की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित कर महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। मेहता ने बताया कि सम्मान समारोह दो बजे से रामलीला मैदान में आयोजित होगा।

इसमें मुख्य रूप से वीरांगनाओं, समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं आदि को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल, चेयरमैन गोविंद वर्मा, पूर्व चेयरमैन लता वर्मा, बीईओ हरेंद्र साह, राज्य आंदोलनकारी प्रहलाद सिंह मेहता और नवीन मुरारी होंगे।
विज्ञापन


बैठक में मुख्य सलाहकार ईश्वरी लाल साह, प्रकाश राय, दीपक सुतेड़ी, महेश राय, जीवन गहतोड़ी, विनोद गोरखा, क्षितिज जुकिरया, पारस जुकरिया, नवीन बोहरा, संजय फर्त्याल, राजेंद्र राय, सतीश राजन, आनंद पुजारी, त्रिभुवन कोठारी, जीवन गहतोड़ी, विनोद गोरखा, संजय फत्र्याल, पप्पू वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें