टनकपुर (चंपावत)। शहर के सीताराम मंदिर परिसर में नवनिर्मित बजरंग बली (चोले वाले) मंदिर में विधि-विधान से मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा कर भंडारा आयोजित किया गया। हनुमान भक्त लेखराज सिंह और कमलेश राज की ओर से निर्मित किए गए मंदिर में सुबह आठ बजे दिल्ली से आए पं. रामजी पांडेय, श्री श्री 108 चित्रकूट दास और पं. राजेश के पुरोहित्य में बजरंगबली मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हुआ।
प्राणप्रतिष्ठा के बाद आरती हुई और भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं को भोज कराया गया। इस मौके पर तिलकराज सिंह, दमयंती देवी, प्रणव राज समेत आदि लोग मौजूद रहे।