टनकपुर (चंपावत)। पुलिस और अग्रिशमन विभाग ने राजकीय पॉलीटेकिभनक कॉलेज में अग्रि और आपदा का मॉक ड्रिल कर छात्र-छात्राओं को सुरक्षा के तरीकों की जानकारी दी।
कोतवाल चंद्रमोहन सिंह और अग्रिशमन अधिकारी श्याम सिंह के नेतृत्व में अग्रिशमन कर्मियों ने आग बुझाने और आपदा में राहत कार्य का मॉक ड्रिल किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को बताया गया कि आग पर काबू पाने के तरीके, अग्निशमन यंत्रों के प्रकार, उनके प्रयोग के तरीके बताए। टीम ने भूकंप, आग, भगदड़, बाढ़, सड़क दुर्घटना जैसी आपदाओं से निपटने के बारे में भी बताया। विद्यालय के प्राचार्य ओपेंद्र प्रसाद ने पुलिस और अग्रिशमन विभाग का आभार व्यक्त किया। टीम में पर फायर मैन गोविंद राम, उमेश परगांई, जसवंत सिंह राणा, अतुल राठी, भरत बोहरा, राजू राणा, मुकेश कुमार, अंजुल पांडेय, दिनेश कापड़ी आदि शामिल थे। ब्यूरो