फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने शारदा स्नानघाट का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मेले की तैयारी के मद्देनजर नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा ने शारदा स्नानघाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की संभावनाएं तलाशी। उन्होंने पालिका कर्मियों को घाट में अस्थायी दुकानों के लिए जगह आवंटित करने, मोबाइल शौचालय की व्यवस्था, पथ प्रकाश और पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। स्नानघाट से लगी कॉलोनी के लोगों ने चौक पड़ी नालियों की भी तलीझाड़ सफाई कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष ने कहा कि स्नानघाट में श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घाट में श्रद्धालुओं के लिए विश्राम, महिलाओं के लिए अतिरिक्त अस्थाई वस्त्र चेकिंग रूम, पथ प्रकाश, अस्थायी मोबाइल शौचालय और सफाई के पर्याप्त प्रबंध किए जाएंगे। इस मौके पर उनके साथ नगर पालिका के जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा, लिपिक विनोद बिष्ट, कैलाश पटवाल के अलावा सौरभ गुप्ता, केदार सिंह महर, सुभाष सागर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें