फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी टेक्यो बोजो बोकदे लांऊ लांऊ...

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के गोर्खानगर में दुर्गा महोत्सव की धूम मची हुई है। महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। क्षेत्र की लीला आमा और बसंती आमा ने दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


पवन बहादुर के संचालन में बालिकाओं द्वारा नव दुर्गा रूप में राक्षसों का संहार करने की नृत्य नाटिका प्रस्तुती को दर्शकों ने खूब सराहा। इस दौरान अर्जुन ने लाठी टेक्यो बोजो बोकदे लांऊ लांऊ लांऊ...गीत पर नृत्य किया। मोहना मोहना रटी गो, ओ छोरा मोहना त्वे पर मेरी दिल अटकी गौ, तिमरो हमरो माया ओ कांछी लागी रौ छ देहरादून मां आदि गीतों पर दर्शक झूमने को मजबूर हो गए। शेखर गोर्खा, शरद, शिवा, अमित कुमार, सचिन, विपिन गोर्खा, संप्रीत, रवि, सुभाष, विकास, आशुतोष आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें