फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटीईटी परीक्षार्थियों को भी सहायक शिक्षक भर्ती में शामिल करें

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। प्रशिक्षित बीएड बेरोजगारों ने नवंबर में प्रस्तावित सहायक शिक्षकों की भर्ती में यूटीईटी के अभ्यर्थियों को भी आवेदन की छूट देने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि यूटीईटी का आयोजन शिक्षक भर्ती के बाद होने से वह भर्ती में शामिल होने से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन


नवंबर में सहायक शिक्षकों की भर्ती के सरकार के फैसले से यूटीईटी पास न कर पाए प्रशिक्षित बीएड बेरोजगार खासे चिंतित हैं। शनिवार को यहां बैठक कर उन्होंने कहा कि शिक्षक भर्ती के लिए अभ्यर्थी का यूटीईटी द्वितीय परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, लेकिन यूटीईटी द्वितीय की परीक्षा शिक्षक भर्ती के बाद 9 और 14 दिसंबर को प्रस्तावित है। ऐसे में यूटीईटी एवं सीटीईटी के अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती में शामिल होने से वंचित रह जाएंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शिक्षक भर्ती 2018 में सीटीईटी के अभ्यर्थियों को भी इस शर्त पर शिक्षक भर्ती में शामिल होने की छूट दी थी कि नियुक्ति के वक्त उन्हें सीटीईटी उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। ऐसे ही नवंबर में हो रही सहायक शिक्षकों की भर्ती में भी यूटीईटी द्वितीय परीक्षा के अभ्यर्थियों को भी सशर्त शिक्षक भर्ती में आवेदन की छूट दी जाए या फिर यूटीईटी का परिणाम आने के बाद भर्ती की तिथि नियत की जाए। बैठक में सुरजीत सक्सेना, केशव ठाकुर, पंकज राना, रोशनी, दया बिष्ट, दीपा सामंत, सूरज, चंदन, जितेंद्र, मनोज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें