फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट बाजार पेट्रोल पंप को भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। लोहाघाट बाजार पेट्रोल पंप में पाई गई खामियों को लेकर पूर्ति विभाग ने पेट्रोल पंप मालिक को नोटिस भेजा है। लोगों की शिकायत के बाद लोहाघाट पूर्ति निरीक्षक मनोज साह ने छापा मारकर अभियान चलाया था।
विज्ञापन


इस दौरान पंप में कई खामियां पाई गई।
निरीक्षण के दौरान पंप में एक मशीन एक महीने से खराब मिली और शौचालय की हालत भी काफी खराब पाई गई थी। इसकी रिपोर्ट जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को भेजी गई।

इसका संज्ञान लेते हुए जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने पंप मालिक को व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए नोटिस भेज दिया है। वर्तमान में जिले में चंपावत में दो, लोहाघाट में दो और टनकपुर, बनबसा में सात पेट्रोल पंप संचालित हो रहे है। पूर्ति विभाग ने शेष बचे 10 पेट्रोल पंपों को भी व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन



लोहाघाट पेट्रोल में व्यवस्थाएं ठीक नहीं होने की लोगों की शिकायत बार-बार मिल रही थी। क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक से पंप में छापामारी कराई गई। इस दौरान पंप में कई खामियां पाई गई। पंप मालिक को व्यवस्थाओं को ठीक करने का नोटिस जारी कर दिया है। एक सप्ताह के भीतर पंप के व्यवस्था ठीक नहीं पाई जाने पर पंप मालिक का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-केके अग्रवाल, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें