चंपावत। मल्लिकार्जुन स्कूल के छात्रों और प्रधानाचार्या के बीच उपजे विवाद को सुलझाने का दावा किया गया है। दबाव के चलते इस महीने नौकरी छोड़ने को मजबूर अंग्रेजी शिक्षिका सावित्री सामंत से फिर से स्कूल में कार्यभार संभालने का आग्रह किया गया है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बुधवार से स्कूल में परीक्षाएं शुरू होंगी।
छात्रों ने कुछ शिक्षकों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए 20 सितंबर को परीक्षा छोड़ प्रदर्शन किया था। विवाद को सुलझाने के लिए मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित द्वारा 22 सितंबर को बुलाई गई वार्ता में भी ठोस नतीजा नहीं निकल सका था। मगर विवाद नहीं सुलझाने पर सीईओ द्वारा कड़ी कार्रवाई की चेतावनी ने असर दिखाया। अब स्कूल प्रबंधन ने विवाद को सुलझाने का दावा किया है। वहीं प्रधानाचार्या पर कोई भी अंतिम निर्णय प्रबंध समिति लेगी।