लोहाघाट (चंपावत)। पाटी ब्लॉक के ग्राम सभा मंगललेख (भोकड़ा) में सामाजिक कार्यकर्ता ब्रदीराम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सोमवार को कुमाऊं केसरी खुशी राम शिल्पकार सुधारिणी सभा की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
सभा के जिलाध्यक्ष पनी राम आर्य के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व परिवहन मंत्री सुरेश चंद्र आर्य और बीईओ त्रिलोक राम आर्य ने ब्रदीराम के जीवन और व्यक्तित्व के बारे में बताया। वहां पर नंदन आर्य, राम लाल, दलीप राम, वीरेंद्र राम, दनी राम, सुरेश राम, रमी राम, ललित मोहन, ईश्वरी राम, कृष्ण राम, प्रहलाद राम आदि थे।