टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर अमोड़ी के पास पहाड़ी से गिरकर घायल हुई छतकोट अमोड़ी निवासी गंगा देवी (30) पत्नी मथुरा दत्त को तामली में कार्यरत खटीमा निवासी शिक्षक त्रिलोक चंद्र जोशी ने अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया।
संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक इलाज के बाद महिला को खटीमा रेफर किया गया है। बताया गया कि गंगा देवी शुक्रवार को जंगल से चारा लेकर घर लौट रही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से गिर पड़ी।
हादसे में उसे गंभीर चोट आई है। वह सड़क किनारे दर्द से कहार रही थी। इस बीच वहां पहुंचे शिक्षक जोशी ने अपनी कार से गंगा देवी और उसकी सास को संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। इसके बाद वह महिला को खटीमा के निजी अस्पताल भी ले गए।