चंपावत। उत्तराखंड शिक्षण पात्रता (यूटीईटी) परीक्षा के पेपर ने कुछ अभ्यर्थियों को मुश्किल में डाला, तो कई अन्यों को ये आसान लगा। टीईटी-2 का पेपर देने वाले प्रभात पंत दूसरी बार परीक्षा में हिस्सा ले रहे थे।
भौतिक शास्त्र से एमएससी प्रभात का कहना है कि प्रश्नपत्र बेहद आसान था। प्रश्नपत्र के पांच में से चार सेक्शन काफी सरल थे। सिर्फ हिंदी व्याकरण में कुछ कठिनाई आई।
चंपावत जीआईसी के परीक्षा केंद्र में टीईटी-1 की परीक्षा देने वाले एलएम जोशी और वीडी जोशी को प्रश्नपत्र का एक हिस्सा खासा कठिन लगा। कहते हैं कि बाल मनोविज्ञान के कुछ सवाल समझ में नहीं आए। अलबत्ता सामाजिक विषय, संस्कृत, हिंदी और गणित अपेक्षा के मुताबिक रहा।