फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत प्रतियोगिता में उत्कृष्ट नाट्य दल को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत।
जिला स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता में संस्कृत नाटक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। जीआईसी सभागार में आयोजित समारोह में स्कूल के नाट्य दल को ब्लॉक स्तर पर प्रथम, जिला स्तर पर द्वितीय रहने पर सम्मानित किया गया। शिक्षक सुरेश राम आर्य ने नाट्य दल समेत शिक्षक डॉ. बाजश्रवा आर्य को सम्मानित किया। अन्य शिक्षकों ने नाट्य दल में सर्वोत्तम अभिनय करने वाले छात्र राकेश चंद्र शर्मा को एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश गहतोड़ी ने भी खुशी जताई। इस दौरान उम्मेद सिंह बिष्ट, मनोज कुमार जोशी, मदन राम आर्या, बीना चौधरी, चंद्र पुजारी, शंकर गिरि गोस्वामी, मिश्री लाल गुप्ता, हीराबल्लभ पांडेय, जगदीश चंद्र जोशी, अशोक खर्कवाल आदि थे।
विज्ञापन


भोजन व्यवस्था के लिए शिक्षकों ने जुटाया सहयोग
चंपावत। संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से आयोजित दो दिनी जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में जिलेभर के पांच सौ से अधिक प्रतिभागियों के भोजन की व्यवस्था शिक्षकों ने आपसी सहयोग से जुटाई। इसमें शिक्षिका बीना चौधरी और अन्य शिक्षकों ने भोजन व्यवस्था के लिए सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें