फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आय बढ़ाने को किया कृषि सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)।
किसानों की आय बढ़ाने को लेकर कृषि और उद्यान विभाग ने क्षेत्र में कृषि सर्वे किया। किसानों से उनकी समस्याओं की जानकारी जुटाने के साथ ही उन्हें आय बढ़ाने के उपायों की जानकारियां भी दी गई। फसलों में लगने वाले रोग, कीटों के संबंध में बताया। किसानों के सुझाव भी मांगे गए।
विज्ञापन


जिला कृषि, उद्यान विभाग के अधिकारियों ने किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर उन्हें जागरूक करने का काम शुरू किया है। इसके तहत सोमवार को अंबेडकर ग्राम फागपुर, चंदनी, चूनाभट्ठा, चंदफार्म आदि में उक्त दोनों विभागों के अधिकारियों से सर्वे किया। उगाई जाने वाली फसलों की प्रजाति पूछ कर उन्हें उन्नत प्रजातियों की जानकारी दी गई। सिंचाई सुविधा, जंगली जानवरों की समस्याऐं, भूकंप की स्थित आदि की जानकारी ली गई। गांव कीट, रोग ग्रसित क्षेत्र है या नहीं, वैज्ञानिक खेती में कृषक रुचि लेते हैं या नहीं, उर्वरक या कंपोस्ट खाद के गुणवत्ता प्रबंधन के बारे में पूछताछ के बाद किसानों को इनके संबंध में जानकारियां दी गई। कृषि विभाग के योगेंद्र सिंह चौधरी, उद्यान अधिकारी बचीराम पांडेय आदि ने सर्वे किया। बताया गया कि कृषि सर्वेक्षण कार्य अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें