फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 दिन का रोजगार, 700 रुपये मिले दिहाड़ी

विज्ञापन
चंपावत कलक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन सौंपते ग्राम प्रधान। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। ग्राम प्रधान संगठन पाटी के प्रधानों ने मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रधान संगठन ने मांग उठाई कि महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत दिए जाने वाले 100 दिन के रोजगार को बढ़ाकर 200 दिन का किया जाए, जिससे बाहर से आए प्रवासियों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही मनरेगा के तहत दैनिक मजदूरी बढ़ाकर 400 से 700 रुपये किया जाए।
विज्ञापन

ज्ञापन में उन्होंने कहा कि पंचायतों को दिया जाने वाला वित्त मद भी वर्ष वार दिया जाए। इसके अलावा मांग उठाई गई कि ग्राम प्रधानों को एक निश्चित मानदेय दिया जाए। प्रधानों को दिए जाने वाले वित्त में किसी भी प्रकार की कोई कटौती न की जाए। प्रधानों में मिलने वाले वित्त से 50 प्रतिशत राशि को जल संरक्षण में खर्च करने को कहा गया है। शेष राशि में से पौधरोपण एवं अन्य कार्य करने का आदेश का प्रधान संगठन के विरोध किया। वहां ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष पाटी राजू बिष्ट, सूरज नेगी, राजू अधिकारी, रंजीत बोरा, प्रकाश सिंह महरा, संजय लमगड़िया, प्रदीप जोशी, मंगल जोशी, दिनेश चंद्र, ज्योति राणा, ज्योति जोशी, गोपेश पचौली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें