फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेला मेले पर कोरोना का कहर

विज्ञापन
नेपाल सीमा से लगे बिंडा तिवारी में हरेले मेले को लेकर चर्चा करते ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना महामारी का साया विकासखंड लोहाघाट के नेपाल सीमा से लगे दिगालीचौड़ बिंडा तिवारी में होने वाले हरेला मेले में भी पड़ा है। कोरोना के चलते इस वर्ष भगवान ब्रह्म देवता की डोला यात्रा नहीं निकलेगी, न ही यहां कोई दुकानें ही लग पाएंगी। यह निर्णय मेला आयोजन समिति और ग्रामीणों की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

मेेले के आयोजन को लेकर मंगलवार को ढुंगा और बिंडा तिवारी के ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कोरोना को देखते हुए शासन प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सर्वसहमति से मेले को स्थगित कर भगवान ब्रह्म देवता की डोला रथ यात्रा न निकालने का निर्णय लिया गया। हरेले के दिन पुरातन परंपराओं का निर्वहन करते हुए मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।
इस दिन मंदिर परिसर और गांव में पौधरोपण करने के साथ लोगों को जागरूक किया जाएगा। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को मास्क पहनने के साथ सैनिटाइजर का प्रयोग अनिवार्य होगा। बैठक में ग्राम प्रधान मोनू बिष्ट, हरी सिंह अधिकारी, हरिदत्त तिवारी, नेत्र राम, शिवराज बिष्ट, लक्ष्मण भंडारी, कैलाश तिवारी, नवीन तिवारी, दिवान बिष्ट, जगदीश बिष्ट, पंकज उप्रेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें