फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसारी स्कूल में बालिका मंच का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिसारी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत बालिका मंच का गठन किया गया। इस दौरान सर्व सम्मति से निकिता को अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

सोमवार को प्रधानाध्यापिका ममता जोशी की देखरेख में गठित बालिका मंच के लिए कक्षा आठ की छात्रा निकिता मेहता को अध्यक्ष, सहायक अध्यापिका सुशीला जोशी को संयोजक, एसएमसी सदस्य माया देवी, सुलोचना देवी, निर्मला देवी को सदस्य, कक्षा छह की महिमा मेहता, कक्षा सात की रीमा लडवाल और कक्षा आठ की बबीता आर्या को बालिका सदस्य नियुक्त किया गया।

इस मौके पर जिला स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम के तहत आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता के पक्ष और विपक्ष में साक्षी गहतोड़ी, रीमा लडवाल, नुक्कड़ नाटक में निकिता मेहता, दीपिका जोशी, दीपिका पचौली, रीमा लडवाल, सीमा, भावना पचौली, प्रेरकगीत में निकिता, रीमा, भावना, महिमा मेहता, सामान्य ज्ञान में रजनी मेहता, पेंटिंग में मनीष गहतोड़ी को अव्वल रहने पर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्कृष्ट शिक्षक का पुरस्कार मिलने पर शिक्षक रवीश पचौली का भी स्वागत किया गया। वहां सुशीला जोशी, रजनी, जानकी, भुवनेश्वरी, महेश राम आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें