फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही बढ़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मौसम में हो रहा उतार-चढ़ाव लोगों की सेहत पर भी भारी पड़ रहा है। इसके चलते अस्पताल में मरीजों की आमद भी बढ़ रही है।
विज्ञापन


वाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। वहीं, अक्सर खाली रहने वाले अस्पताल के बेडों में भी मरीज हैं।

मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.आरके जोशी का कहना है कि मौसम के बदलाव के चलते मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार को 310 मरीजों की आमद हुई, जबकि आमतौर पर यहां 175 मरीज आते हैं। मौसमी बुखार, टाइफाइड, जुकाम, कमजोरी, शरीर में दर्द के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन



यह सावधानी बरतें
- लू से बचें। जरूरत होने पर ही घरों से बाहर निकलें।
- साफ और उबले पानी का सेवन करें।
- मौसमी फलों का भरपूर सेवन करें।
- सुबह सैर या कोई हल्की एक्सरसाइज करें।
- धूप में घर से कम निकले।


31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान
चंपावत। चंपावत, लोहाघाट सहित जिले के पहाड़ गर्मी से तप रहे हैं। चंपावत जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुजुर्गों का कहना है कि यहां इस बार जून में ऐसी भीषण गर्मी लंबे समय बाद पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें