फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन में मोटर साइकिल खड़ी करने पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। सीडीओ एसएस बिष्ट ने शुक्रवार को विकास भवन में स्थापित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निष्प्रयोज्य सामग्री के अस्त - व्यस्त पड़े रहने, सफाई का ध्यान न रखने पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को लताड़ लगाई।
विज्ञापन


सीडीओ ने विकास भवन के भूतल में मोटर साइकिल खड़ी करने पर दो रुपये का आर्थिक दंड लगाया।
उन्होंने रेखीय विभागों की ओर से निष्प्रयोज्य सामग्री की सूची आज तक उपलब्ध न कराने पर नाराजगी जताई। दो दिन के भीतर निष्प्रयोज्य सामग्री की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालयों में सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा निष्प्रयोज्य सामग्री की नीलामी होने तक उसे स्टोर में सही हालत में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि आगामी औचक निरीक्षण में कोई खामी मिलने पर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने दो पहिया वाहनों को विकास भवन के पीछे पार्किंग स्थल पर खड़ा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें