रीठा साहिब (चंपावत)। पंजाब एंड सिंध बैंक (पीएनएसबी) की स्थानीय शाखा के प्रबंधक और अन्य कर्मियों की तबादले की गूंज बरेली तक पहुंच गई। शुक्रवार को क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा के नेतृत्व में रीठा साहिब से बरेली पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पीएनएसबी के जोनल मैनेजर लक्ष्मण सिंह भंडारी से मुलाकात कर यहां के बैंक कर्मियों को हटाने की मांग की।
कहा कि बैंक प्रबंधक व स्टाफ के अन्य कर्मियों का काम करने का ढंग और व्यवहार ग्राहकों से ठीक नहीं है। चेतावनी दी कि अगर 18 मार्च तक स्टाफ न बदला गया, तो 19 मार्च से बैंक में तालाबंदी सहित अन्य तरीकों से आंदोलन किया जाएगा। जोनल मैनेजर से मिलने वालों में प्रकाश सिंह बोहरा, घनश्याम बिनवाल, अमित वर्मा, ललित, मुकेश, राजू, मनोज, भूपाल आदि शामिल थे।