फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांत नीड़ के ग्रामीणों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के सीमांत नीड़ ग्राम पंचायत के देउरा तोक को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने सीमांत क्षेत्र में स्वीकृत नैनी-बालेश्वर मोटर मार्ग को देउरा तोक से जोड़ने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि देउरा तोक में 25 परिवार निवास करते हैं जो आज भी सड़क सुविधा का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि तल्ली नीड़ से नैनी बालेश्वर रोड जो स्वीकृत हुई है उसमें ग्रामीणों की भी नाप भूमि पड़ती है। इसके लिए पूर्व में ग्रामीणों की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी लोनिवि को उपलब्ध कराया गया था। इसके बावजूद भी देउरा तोक को सड़क सुविधा का लाभ नहीं मिल सका है। इस कारण गांव से पलायन बढ़ रहा है। इसके अलावा छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को भी स्कूल जाने के लिए संपर्क मार्ग की आवश्यकता है। उमेश शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन करने वालों में कृष्णानंद, पुष्कर दत्त, रमेश जोशी, भुवन चंद्र पांडेय, अशोक पांडेय, मीरा पांडेय, गोविंद जोशी, मुकेश जोशी, दिनेश चंद्र शर्मा, तारा दत्त शर्मा, भुवन चंद्र आदि थे।
विज्ञापन

फोटो 26 सीपीटी 01 पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें