फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल के गुबार से परेशान हो रहे हैं स्कूली बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर से पिथौरागढ़ के बीच निर्माणाधीन बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान मलबे और धूल के गुबार से आम लोग और वाहन चालक तो परेशान हैं ही, अब स्कूली बच्चों को भी धूल के गुबार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। राजकीय इंटर कालेज धौन के समीप बारहमासी सड़क निर्माण से लगातार उठ रही धूल के कारण छात्र-छात्राएं और शिक्षकों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्कूल में इन दिनों हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, वही छात्रों के स्वास्थ्य पर धूल के गुबार का बुरा असर पड़ रहा है। शिक्षकों और अभिभावकों का कहना है कि स्कूल के सड़क के नजदीक और ऊंचाई में होने के कारण धूल संबंधी समस्या पेश आ रही है। अभिभावक रमेश चंद्र जोशी, गिरीश चंद्र, मोहन चंद्र, खिलानंद, कमल कुमार आदि ने कार्यदायी निर्माण कंपनी से सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू करने से पूर्व नियमित तौर पर पानी का छिड़काव करने की मांग उठाई है।

धौन के अलावा मानेश्वर और तिलौन के बीच भी सड़क निर्माण के दौरान भारी मात्रा में मलबा निकलने के साथ ही धूल भी समस्या बनते जा रही है। इस क्षेत्र में डंपिंग जोन दूर होने के कारण मिट्टी के निस्तारण में भी काफी समय लग रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला का कहना है कि जिन स्थानों में अधिक धूल उड़ रही है और उससे जन सामान्य को परेशानी हो रही है, उन स्थानों में काम करने वाली कंपनियों को नियमित पानी के छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

चाहिए।

ग्रामीणों के आराम में खलल डाल रहा है शोरगुल
बारहमासी सड़क निर्माण में दिन की तुलना में रात में अधिक काम किया जा रहा है। इस दौरान रात्रि में भारी भरकम पोकलैंड, स्टोन क्रेकर, जेसीबी, लोडर मशीनों से पैदा होने वाला शोरगुल सड़क के आसपास रहने वाले ग्रामीणों के आराम में खलल डाल रहा है। मशीनों के चलने के आवाज के अलावा पहाड़ी कटिंग का मलबा खाई में डालने के दौरान टकराने वाले भारी भरकम बोल्डरों से काफी शोर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें