फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विकास को मिला गौरा कन्या योजना के लिए बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में नंदा गौरा कन्या योजना के लिए आवेदन करने वाले छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। बाल विकास विभाग को नंदा गौरा कन्या योजना के लिए एक करोड़ की धनराशि मिल चुकी है। एक सप्ताह में 270 छात्राओं के खाते में धनराशि पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


नंदा गौरा कन्या योजना के लिए बाल विकास के पास 373 आवेदन आए। इसमें 270 छात्राओं के आवेदन सही पाए गए हैं। बाल विकास ने 270 छात्राओं के खाते में 13 लाख 20 हजार रुपये धनराशि डालने का लक्ष्य रखा है। बताते चलें कि नंदा गौरा कन्या योजना का लाभ जन्म से लेकर शादी होने तक दिया जाता है। इसमें छात्राओं को अलग-अलग किस्त में 51 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है।

शासन से नंदा गौरा कन्या योजना में एक करोड़ की धनराशि मिली है। योजना के तहत 270 कन्याओं के आवेदन सही पाए गए हैं। धनराशि खातों में डालने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लक्ष्मी पंत, प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें