लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय जूनियर हाईस्कूल फोर्ती में भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया।
प्रधानाध्यापक, मिशन शिक्षण संवाद के राज्य संयोजक लक्ष्मण सिंह मेहता ने डॉ. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व, कृतित्व की जानकारी दी। अंतरराष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस पर बच्चों को हाथ धोने के विभिन्न तरीकों का अभ्यास कराया। मेहता ने बताया कि मिशन शिक्षण संवाद ऐच्छिक स्वयंसेवी शिक्षकों का समूह है जो देशभर में शिक्षा के उन्नयन, शिक्षकों के स्वाभिमान बढ़ाने का कार्य करता है।
मिशन के आदर्श डॉ. कलाम के जन्मदिन को मिशन के सहयोगी शिक्षक स्वाभिमान दिवस के रूप में मना रहे हैं। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को कलाम साहब की शिक्षक प्रतिज्ञा दिलाई गई। वहां शिक्षक आनंद मुरारी, सुमन चंद्र राय, यामिनी जोशी, किरन पंगरिया, कमल राय सहित तमाम बच्चे मौजूद थे।