फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैसकांडे में बनेगी पहली सोलर पंपिंग योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के खैसकांडे में सोलर पंपिंग योजना बनने की पहल शुरू हो गई है। कार्यदाई संस्था पेयजल निगम ने जिले की पहली सोलर पंपिंग योजना के लिए 1.20 करोड़ रुपये का आगणन तैयार कर लिया है। इस आगणन को मंजूरी के लिए शासन को भेजा जा रहा है। पंपिंग योजना को लेकर गांव के लोग लंबे समय से आवाज उठाते रहे थे।
विज्ञापन


जिले की इस पहली सोलर पंपिंग योजना से रोजा, खाली, सेरा, काकड़ और चौबे तोकों के 5500 ग्रामीण लाभान्वित होंगे। फिलहाल यहां के लोगों को पानी की भारी किल्लत झेलनी पड़ती है। फिलहाल यहां के लोगों को दूरदराज से पानी ढोने को मजबूर होना पड़ता है। सोलर पंपिंग योजना में 6.50 किलोमीटर लंबी लाइन बनाने के अलावा 30 हजार लीटर का पेयजल टैंक बनाया जाएगा।

उधर, सहायक अभियंता, जल निगम के सहायक अभियंता आरके गुप्ता का कहना है कि खैसकांडे में पंपिंग योजना बनाने के लिए 1.20 करोड़ को आगणन तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है। स्वीकृति मिलने पर योजना में काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें