फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। उदयन इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को हुए वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल और विशिष्ट अतिथि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र कुमार सिंह ने किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल आए बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ हुआ। पहली कक्षा के छात्र-छात्राओं ने ‘सुनो बच्चो उठाओ बस्ता’ कार्यक्रम पेश किया। छात्र-छात्राओं ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, हरियाणवी, नेपाली, गुजराती, कव्वाली, हिंदी गीत, मराठी, पंजाबी, नृत्य पेश किया। महिला सशक्तिकरण पर आधारित नुक्कड़ नाटक और विष्णु अवतार की लीला का मंचन भी हुआ। प्रधानाचार्य विपिन पांडेय ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया।
अव्वल आए छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक दीपक जोशी, हेमंत शर्मा, जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया सहित तमाम लोग मौजूद थे। संचालन छात्र साकेत राय और दिया देउपा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें