चंपावत। जिले के बाराकोट विकासखंड के रैघांव में चल रहे रामलीला मंचन का यज्ञ और हवन के साथ समापन किया गया। रामलीला के अंतिम दिन लव कुश कांड का मंचन किया गया। जिसे देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हवन यज्ञ में पंडित निर्मल बगौली और राजू बगौली ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए।
जिसमें व्यवस्थापक गोविंद अधिकारी, भोपाल अधिकारी, सुदर्शन सिंह, रघुवर सिंह, हरीश प्रधान आदि ने आहूतियां दी। जिसमें लुवाकोट, रैघांव और बैड़ा के तमाम लोग मौजूद रहे। इससे पूर्व रामलीला कमेटी अध्यक्ष खड़क सिंह, संचालक पान सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष नीरज सिंह अधिकारी, मनोज अधिकारी आदि ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।