फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार्य शिक्षण अभ्यास वर्ग हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट के सरस्वती शिशु मंदिर में आचार्य शिक्षण अभ्यास वर्ग हुआ। इस दौरान शिक्षा की नई विधियों पर चर्चा की गई। शिशु मंदिर में हुए संभाग वर्ग का शुभारंभ संभाग निरीक्षक ईश्वरी दत्त जोशी, भगवान जोशी, प्रधानाचार्या मुन्नी खड़ायत ने किया। अभ्यास वर्ग के दौरान अंग्रेजी शिक्षण का कार्य बंशीधर थ्वाल, गणित शिक्षण का कार्य शिक्षाविद भगवान जोशी, हिंदी शिक्षण का कार्य गिरीश चंद्र जोशी ने किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में नैतिक शिक्षा, विद्या भारती की रूपरेखा गिरीश चंद्र सोराड़ी ने रखी। नंदकिशोर पुनेठा ने वर्तमान चुनौतियों का सामना करने पर बल दिया। इसमें संकुल के 85 शिशु मंदिर के आचार्यों ने भाग लिया। गिरधर सिंह तड़ागी ने संचालन किया। कार्यक्रम में मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य तुलसी प्रसाद ओली, अंजू पुनेठा, नीमा शर्मा, कुसुम, चंद्रकांत पाटनी, खुशाल सामंत, शंकर, रमेश, महेश, हरीश भट्ट आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें