फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत, लोहाघाट और टनकपुर में निकलेगी क्रास कंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चचंपावत। दो अक्तूबर गांधी जयंती पर खेल विभाग की ओर से जिला मुख्यालय चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर में क्रॉसकंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी ने बताया कि क्रॉसकंट्री का आयोजन सब जूनियर, जूनियर, ओपन वर्ग में किया जाएगा। पहले दस स्थानों में रहने वाले प्रतिभागियों को खेल विभाग की ओर से आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। चंपावत में पुरुष ओपन वर्ग की 10 किमी, महिला ओपन वर्ग में चार किमी, सब जूनियर वर्ग में चार किमी, जूनियर बालक वर्ग की पांच किमी क्रॉस कंट्री चंपावत मोटर स्टेशन से ललुवापानी मार्ग से वापसी, लोहाघाट में मीना बाजार से डिग्री कॉलेज रोड से वापसी लोहाघाट तक, स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर से शारदा बैराज तक क्रॉसकंट्री का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रयास सांस्कृतिक कला एवं विकास मंच लड़ाबोरा की ओर से गांधी जयंती समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। प्राथमिक विद्यालय बोरातोला में सुबह वंदना के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, सुलेख आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। दोपहर ढाई बजे से खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसका शुभारंभ विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी करेंगे। सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न मान्यता प्राप्त सांस्कृतिक दलों की ओर से नुक्कड़ नाटक, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, स्वच्छ भारत अभियान आदि पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जाएगा। सांस्कृतिक कला एवं विकास मंच के संरक्षक पुष्कर राम आर्य, अध्यक्ष अर्जुन सिंह, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर, मदन प्रसाद, शंकर राम, राजेंद्र सिंह, बची सिंह, सुंदर सिंह, विक्रम सिंह, दीवान सिंह आदि लोग गांधी जयंती महोत्सव की तैयारियों में जुटे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें