अमर उजाला फाउण्डेशन की पहल पर बीएनके अस्पताल लोहाघाट द्वारा आयेजित किए गए नि:शुल्क चिकित्सा शिव?
- फोटो : LOHAGHAT
अमर उजाला फाउंडेशन और अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स की पहल पर बाबा नींब करौरी (बीएनके) अस्पताल की ओर से खालगढ़ा में चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान 175 रोगियों का निशुल्क उपचार उन्हें आवश्यक सलाह दी गई।
शनिवार को बीएनके के संस्थापक लक्ष्मण लाल वर्मा और प्रबंधक कमल ओली के दिशा निर्देशन में आयोजित किए गए स्वास्थ्य शिविर में हड्डी रोग, प्रसूति रोग एवं महिला रोग विशेषज्ञों की ओर से रोगियों का उपचार किए जाने से सीमांत क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिली।
अस्पताल के सह प्रबंधक आशीष पांडेय ने बताया कि शिविर में महिलाओं में खून की कमी, जोड़ों के दर्द, सर्दी जुकाम के अधिक मरीज पाए गए। बताया कि शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से आए 175 से अधिक रोगियों का उपचार किया गया। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रसूति रोग एवं महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता जैन के अलावा फार्मासिस्ट अनिल बिष्ट, रोहित, प्रेमा, उमा, पुष्पा, विनोद, त्रिलोक आदि ने सहयोग किया।
महोत्सव समिति के अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी ने स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के लिए बीएनके प्रबंधन का आभार जताया। कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने से यहां के लोगों को काफी राहत मिली है। अस्पताल प्रबंधक कमल ओली ने बताया कि निकट भविष्य में भी अस्पताल की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
अमर उजाला फाउण्डेशन की पहल पर खालगढ़ा में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में तैनात बीएनके अस्पत?- फोटो : LOHAGHAT