फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिताब के लिए आज वाराणसी से भिड़ेगा देहरादून

विज्ञापन
चंपावत में अखिल भारतीय काली कुमाऊं फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमी फाइनल मैच में बॉल को ले जाते देहरा? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
अखिल भारतीय काली कुमाऊं फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे सेमी फाइनल मुकाबले में गढ़वाल हीरोज को हराकर देहरादून की टीम ने फाइनल में जगह बनाई। बेहद रोमांचक मुकाबले में निर्धारित वक्त तक बराबरी पर रहे मैच का फैसला टाइब्रेकर के जरिए हुआ। देहरादून की टीम खिताब के लिए वाराणसी से भिड़ेगी। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव कुशल राज होंगे।
विज्ञापन

गोरलचौड़ मैदान में शनिवार को हुए दूसरे सेमी फाइनल मैच में देहरादून और गढ़वाल हीरोज ने पहले ही मिनट से आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। दोनों टीमों को गोल करने के कई सुनहरे मौके मिले लेकिन रक्षण पंक्ति के उम्दा बचाव से ये अवसर गोल में तब्दील नहीं हो सके। पहला हाफ गोल रहित रहा। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने तेज-तर्रार खेल जारी रखा।
इसका नतीजा यह हुआ कि दूसरे हाफ के 11वें मिनट में देहरादून के खिलाड़ी रितेश को पहला गोल करने में सफलता मिली। एक गोल से पिछड़ने के बाद गढ़वाल हीरोज ने ताबड़तोड़ हमले किए। मैच खत्म होने से दो मिनट पूर्व यानि दूसरे हाफ के 43वें मिनट में उसे गोल करने में कामयाबी मिली। अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ी शक्ति सिंह ने गोल कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन

निर्धारित वक्त पर मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद नतीजे के लिए टाईब्रेकर का सहारा लिया गया। पेनेल्टी शूट आउट में देहरादून ने चार के मुकाबले पांच गोल से मुकाबला जीत फाइनल का टिकट पक्का किया। देहरादून के अनुज, अभिषेक, यश, अशोक और देवेंद्र ने गोल किए। गढ़वाल के राहुल, मान सिंह, अक्कू और शक्ति ने गोल किए।
इससे पहले मुख्य अतिथि एडीएम टीएस मर्तोलिया और आयोजक सी-हॉक के चेयरमैन नरेंद्र लडवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। रेफरी वीरेंद्र बिष्ट, लाइनमैन मनोज, संदीप पोखरियाल और कुंदन फोर्थ ऑफिशियल रहे। आंखों देखा हाल अशोक वर्मा और रघुराज देउपा ने सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें