लोहाघाट (चंपावत)। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ अस्पताल में निशुल्क नेत्र रोग, मानसिक रोग, स्त्री रोग और फिजिशियन शिविर आयोजित किए जाएंगे। आश्रम के अध्यक्ष स्वामी मुक्तिदानंद जी महाराज और अस्पताल प्रभारी स्वामी एकदेवानंद जी महाराज ने बताया कि 29 अप्रैल से तीन मई तक चर्म रोग चिकित्सा शिविर, 30 अप्रैल से तीन मई तक निशुल्क नेत्र रोग, मानसिक रोग, स्त्री रोग, फिजिशियन शिविर आयोजित किए जाएंगे।
शिविरों संचालन के लिए कोलकाता के प्रख्यात डॉ. सुधाकर राव, डॉ. अशीत चटर्जी, डॉ. राजेश विश्वास, डॉ. गौतम बंधोपाध्याय, डॉ. कृष्णा बंधोपाध्याय रोगियों का इलाज करेंगे। उपचार के अलावा निशुल्क दवाएं भी बांटी जाएंगी।