चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारहमासी मार्ग पर एक जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे बड़ा नुकसान बच गया। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के सहायक अभियंता एनसी पांडेय ने बताया कि चंपावत-लोहाघाट के बीच सड़क के कार्य में लगी यह जेसीबी जिला युवा कल्याण विभाग कार्यालय के नजदीक खाई में गिर गई।
जेसीबी चालक ने कूद कर जान बचाई। इससे बड़ा हादसा बच गया।