फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में दो दिन से नहीं लगी झाडू, सड़कों पर बिखरी गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। दो दिन से शहर की सड़कों पर झाडू नहीं लगने से जगह-जगह गंदगी है। वहीं शिवालयों के पास पालिका ने झाडू लगाकर चूने का छिड़काव किया। इधर शहर में महाविद्यालय के समीप और कस्तूरबा गांधी विद्यालय के पुराने भवन के समीप स्थित डंपिंग जोन से भी कूड़ा उठान न होने से लोगों को गंदगी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पिछले कुछ समय से शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। शहर के कई स्थानों पर नियमित सफाई न होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पहले दिन रविवार का साप्ताहिक अवकाश और दूसरे सोमवार को महाशिवरात्रि पर्व का अवकाश होने से शहर की सड़कों में लगातार दो दिन से झाडू नहीं लगी है।

यहां के ईओ का प्रभार देख रहे बनबसा नगर पंचायत के ईओ नोनी राम ने बताया कि अवकाश के दिनों में शहर में सफाई व्यवस्था नहीं हो पाती है लेकिन महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर सोमवार सुबह शिवालयों के आसपास सफाई करा चूने का छिड़काव कराया गया है। सभासद दीपक बेलवाल ने कहा है कि लगातार एक से अधिक दिन के अवकाश की स्थिति में सफाई की वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए। कहा कि वे बोर्ड की अगली बैठक में इस प्रस्ताव को प्रमुखता से रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें