लोहाघाट/पाटी (चंपावत)। लगातार तीन दिनों के अवकाश के बाद मंगलवार को बैंक खुलने से एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं में सुबह से ही लेनदेन के लिए भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। एसबीआई के शाखा प्रबंधक नरेंद्र कुमार का कहना है कि कैश चेस्ट से मांग के अनुरूप कैश न मिलने के कारण वितरण में काफी परेशानियां हो रही हैं। लोगों को अधिकतम 20 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। जबकि शादी का कार्ड दिखाने पर एक लाख रुपये का भुगतान किया गया।
वहीं पाटी एसबीआई शाखा में भी नकदी की कमी से लोग रिश्तेदारों से रकम मांगकर काम चलाने को मजबूर हे हरे हैं। शाखा प्रबंधक रवी मौर्य का कहना है यहां 10 लाख रुपये रोजाना की मांग है, मगर 50 प्रतिशत धन भी नहीं मिल पा रहा है। इस कारण सामान्य लोगों को पांच हजार, शादी का कार्ड दिखाने पर 50 रुपये दिए जा रहे हैं। एसबीआई की चंपावत शाखा से मंगलवार को 70 लाख रुपये की निकासी हुई। उप प्रबंधक निर्मल भट्ट का कहना है कि कैश चेस्ट में दो करोड़ रुपये से अधिक है। आरबीआई से धन की मांग की गई है।