चंपावत। जिले में पुलिस विभाग की ओर से 23 से 29 अप्रैल तक चलाए गए सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत विभिन्न स्कूलों में आयोजित की गई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को समारोहपूर्वक प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित समारोह में डीएम डॉ. अहमद इकबाल और पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक ने प्रोजेक्टर के माध्यम से स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा, यातायात के नियमों के पालन के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी राजन सिंह रौतेला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके जोशी आदि मौजूद थे।