टनकपुर (चंपावत)। मिशन कोशिश के तहत अब सभी सरकारी स्कूलों में माह का दूसरा शनिवार इंग्लिश स्पीकिंग डे और अंतिम शनिवार प्रतिभा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। वहीं, मई तक लर्निंग आउटकम आधारित पढ़ाई होगी।
मिशन के तहत ठा. एसएसआर जेएसआर राधेहरि राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित शिक्षकों की एक दिनी कार्यशाला मेें मिशन कोशिश कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा कर कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। लोहाघाट डायट के प्रवक्ता डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि अप्रैल और मई में मिशन कोशिश को अभियान के रूप में कक्षा एक से कक्षा 12 तक चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एकेडमिक एक्सपर्ट (प्रधानाचार्य) अपने सेवित क्षेत्र के नॉडल अधिकारी होंगेे। अध्यक्षता मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य तेज बहादुर गंगवार ने की। वहां प्रधानाचार्य छोटे लाल वर्मा, संकुल समन्वयक दिवाकर भट्ट, डीडी जोशी, प्रधानाचार्य शेर सिंह राजपूत आदि थे।
मिशन कोशिश के तहत कार्यशाला आयोजित
चंपावत। विकासखंड के प्रधानाध्यापकों एवं नोडल अधिकारियों की एक दिनी मिशन कोशिश कार्यशाला आयोजित की गई। इसका शुभारंभ मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित ने किया।
डायट प्रवक्ता नवीन चंद्र उपाध्याय एवं डा.एमपी जोशी ने हिंदी, गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान विषयक दक्षताओं की जानकारी दी। जिला शिक्षाधिकारी बेसिक सत्यनारायण, उप शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट ने प्रतिभा दिवस, मासिक परीक्षा, अंग्रेजी कक्ष शिक्षण के संबंध में बताया। इस मौके पर डीडी जोशी, कैलाश पांडेय, चंद्रप्रकाश गहतोड़ी, राधेश्याम खर्कवाल, बीपी सिंह, आशा पांडेय, गीता वर्मा आदि मौजूद रहे।
हर दिन पांच विद्यालयों का अनुश्रवण होगा
पाटी (चंपावत)। खंड शिक्षाधिकारी राजन गुप्ता की अध्यक्षता और दीपक सोराड़ी के संचालन में हुई बैठक में बताया कि अकादमिक प्रशिक्षित व्यक्ति हर दिन पांच विद्यालयों का अनुश्रवण करेंगे। बैठक में राज किशोर, अमरीश वर्मा, भैरव पनेरू, सतीश चंद्र, भुवन जोशी, दिनेश पनेरू, रवि शंकर, नरेंद्र ओली, देवी दत्त, हीरा भट्ट, कमल जोशी, हेमलता, गोकुल चंद आदि थे।