फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

88 गांवों की जिम्मेदारी राजस्व पुलिस के पास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले में 88 गांवों में कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी राजस्व पुलिस के पास है। जनपद में कुल 691 राजस्व गांव हैं। इनमें से 603 में कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी रेगुलर पुलिस है। दो तहसीलों के 88 राजस्व गांवों में यह जिम्मेदारी राजस्व पुलिस के पास है।
विज्ञापन


इनमें बाराकोट के 75 व लोहाघाट के 13 राजस्व गांव शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने बताया कि राजस्व पुलिस के तहत आने वाले इन गांवों को रेगुलर पुलिस में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया है। बाराकोट के 75 राजस्व गांवों को बाराकोट की प्रस्तावित रिपोर्टिंग पुलिस चौकी में शामिल करने और लोहाघाट के 13 राजस्व पुलिस वाले गांवों को लोहाघाट थाने में शामिल करने का प्रस्ताव है। शासन की मंजूरी मिलने के बाद इन्हें रेगुलर पुलिस में शामिल किया जाएगा। जिले में चंपावत, पूर्णागिरि व पाटी तहसील के सभी गांव रेगुलर पुलिस के अंतर्गत है। राजस्व पुलिस वाले गांवों का जिम्मा राजस्व उप निरीक्षक संभालते हैं। मगर उनके पास स्टाफ से लेकर संसाधनों की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें