फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरसेटी का दस दिनी स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। छीनीगोठ गांव में एसबीआई आरसेटी द्वारा संचालित दस दिवसीय डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी कंपोस्ट का प्रशिक्षण संपन्न हो गया। स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा के उप प्रबंधक गिरीश चंद्र जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया। उन्होंने प्रतिभागी युवक व युवतियों से प्रशिक्षण का उपयोग स्वरोजगार के लिए करने की प्रेरणा दी। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के लिए बैंक द्वारा संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं के बारे में भी बताया।
विज्ञापन


आरसेटी के निदेशक जनार्दन चिलकोटी ने प्रशिक्षणार्थियों से डेयरी फार्मिंग के क्षेत्र में बड़े स्तर पर स्वरोजगार शुरू करने की सलाह दी। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीके शर्मा ने दुधारू पशुओं की उन्नत नस्लों, उनके रखरखाव, चारे की व्यवस्था व रोग-उपचार के बारे में जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर हरीश जोशी ने वर्मी कंपोस्ट बनाने की प्रयोगात्मक जानकारी दी। इस मौके पर आयोजित हुई प्रशिक्षणार्थियों की मूल्यांकन परीक्षा में पूजा जोशी प्रथम, निर्मला जुकरिया द्वितीय व किरन जोशी तृतीय स्थान पर रही। प्रशिक्षण में 29 युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया जिन्हें आरसेटी द्वारा प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। समापन मौके पर जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, समाजसेवी मुकेश जोशी, मोहन चंद्र जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें