फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिदान दिवस पर याद किए गए मुखर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट/बनबसा (चंपावत)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा.श्याम प्रसाद मुखर्जी को याद किया। बाद में कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को फल बांटे। शुक्रवार को विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के कार्यालय में हुई गोष्ठी में विधायक ने कहा कि डा.मुखर्जी का दिया गया बलिदान भारत में व्यर्थ नहीं जाएगा। जिला महामंत्री नवीन बोहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, विधानसभा विस्तारक ललित सामंत आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख निर्मल माहरा, चंद्रशेखर बगौली, ललित मोहन जोशी, श्याम ढेक, राजू अधिकारी, देवेंद्र पाटनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



बनबसा में मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता और उमेद सिंह नेगी के संचालन में हुई सभा में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों से बचने, आमजन के काम पहले संपादित कराने, गलत कार्यों के लिए शासन प्रशासन पर दबाव डालने से बचने की अपील की। इस दौरान हेमा जोशी, शंकर लाल वर्मा, मोनू ठाकुर, पुष्पा पांडेय, नीरज वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें