टनकपुर (चंपावत)। पर्वतीय क्षेत्र में बारिश से शारदा के जल स्तर में शुक्रवार को थोड़ी बढ़ोतरी हुई लेकिन इसका खनिज निकासी कार्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। बैराज कंट्रोल रूम के मुताबिक बृहस्पतिवार को नदी में जहां 7343 क्यूसेक पानी था, वहीं शुक्रवार सुबह जल स्तर बढ़कर 7393 पहुंच गया। शारदा के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए खनन श्रमिकों और खनिज निकासी कर रहे वाहन मालिकों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
खनन प्रभारी हरीश पाल ने बताया कि नदी का जल स्तर बढ़ने से खनिज निकासी कार्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है, लेकिन सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार सुबह निकासी कुछ देर विलंब से शुरू हुई लेकिन खनिज निकासी की मात्रा सामान्य दिनों के बराबर ही रही।