पाटी (चंपावत)। राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिसारी में बाल सरकार का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से रीमा लडवाल को प्रधानमंत्री चुना गया।
शिक्षक रवीश पचौली के दिशा निर्देशन और सुशीला जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में रीमा लडवाल ने अपनी कैबिनेट का विस्तार कर विभिन्न मंत्रियों को दायित्व सौंपे।
नितिन मेहता को उप प्रधान मंत्री, अंकित गहतोड़ी को स्वच्छता विभाग, भावना और ज्योति को प्रार्थना विभाग, कंचन को पुस्तकालय, हार्दिक और देवेंद्र को खेल, महिमा और प्रतिभा को योग-व्यायाम, नितिन और दीपांशु को जल विभाग, कोमल और पीयूष को उद्यान, अंजलि और साक्षी को सांस्कृतिक, दीपिका और साक्षी साज-सज्जा, सीमा और बबीता को भोजन, साक्षी को चिकित्सा, दीपांशु को शिकायत प्रकोष्ठ और निखिल को खोया-पाया, मीनाक्षी को अतिथि, दीपिका, विकास, उमेश और रीमा को अनुशासन, सिमरन को गीत विभाग का दायित्व सौंपा गया।
इस मौके पर नितिन और साक्षी को कक्षा छह, पंकज और प्रतिभा को कक्षा सात, रीमा और मनीष को कक्षा आठ के लिए मॉनीटर चुना गया। प्रधानाचार्या ममता जोशी ने बाल सरकार के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।