फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को दी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के नगर पालिका परिसर में मंगलवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा की अध्यक्षता में क्षेत्र के लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के बारे में जानकारी दी गई। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि जिले में प्रतिवर्ष बेटियों की संख्या में गिरावट आ रही है।
विज्ञापन


बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर पुष्पा चौधरी ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने बेटियों के लिंग अनुपात के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सभासद रोहित बिष्ट, नंदन सिंह तड़ागी, पूर्व सभासद नरेश जोशी, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर कमला मर्तोलिया समेत कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें